Wednesday, November 11, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरगुजराती समाज का तीन दिवसीय गरबा रास का आयोजन

गुजराती समाज का तीन दिवसीय गरबा रास का आयोजन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) सकल पंच गुजराती मोड़ वणिक समाज की ओर से शनवारा स्थित समाज की वाड़ी में 9 नवंबर से तीन दिवसीय गरबा रास का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मुख्य अतिथि के बतौर शामिल हुए। उन्होंने समाजजन के साथ गरबा भी खेला। दरअसल हर साल गुजराती समाज द्वारा दीपावली के बाद तीन दिवसीय गरबा रास उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें देश विदेश से समाजजन शामिल होते हैं। गुजराती समाज के लोग अलग अलग शहरों में बसे हुए हैं। सभी दीपावली पर बुरहानपुर पहुंचते हैं और समाज द्वारा तीन दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल भी गुजरात, महाराष्ट्र मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, उज्जैन जलगांव सहितअन्य शहरों और विदेश से भी समाज के लोग बुरहानपुर पहुंचे। 3 दिवसीय उत्सव के पहले दिन सोमवार रात काफी संख्या में समाज के पुरुष, महिलाओं ने गरबा रास में भाग लिया। इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा यह गरबा हमारी संस्कृति सनातन काहिस्सा है। गरबा रास के माध्यम से माता रानी को प्रसन्न करने का काम करते हैं। इसी प्रकार हमें अपनी संस्कृति, सनातन को आगे बढ़ाना है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम एकता का परिचय भी देते हैं। समाज अध्यक्ष रमेश मोतीलाल दलाल ने बताया सोमवार 9 नवंबर से गरबा रास का आयोजन शुरू हुआ। यह तीन दिन के लिए है। इस दौरान समाजजन ने उत्साह के साथ गरबा खेला। प्रतिदिन जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अफसर मुख्य अतिथि के बतौर शामिल हुए इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश मोतीलाल दलाल, उपाध्यक्ष सतीशचंद्र गणपतदास शाह, सचिव उपेंद्रनाथ ठाकुरदास गुजराथी, सह सचिव सुनीता बेन अशोक शाह, जितेंद्र रतिलाल दलाल, ललित पूनमचंद शाह, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सदानंद शाह, मीडिया प्रभारी धन्नालाल अमृतलाल दलाल।आदि उपसिथत हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments