बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पर्यटन विकास, केला और कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के साथ जनता से सीधा संवाद कर समस्याओं का समाधान करने पर दिया जोर जिले के नवागत कलेक्टर विवेक कुमार ने पत्रकारों से रूबरू हो कर अपनी प्राथमिकताओं और प्रशासन की कार्ययोजना पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रेस प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग है, जिसके माध्यम से कई महत्वपूर्ण मामले संज्ञान में आते हैं और जिला प्रशासन उन पर आवश्यक कार्रवाई करता है।वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार को पहली बार कलेक्टर के रूप में बुरहानपुर जिले की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वे विभिन्न जिलों में अपर कलेक्टर और जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शाजापुर, विदिशा, धार, बालाघाट और ग्वालियर सहित कई जिलों में प्रशासनिक अनुभव प्राप्त करने के बाद अब बुरहानपुर में उनकी पहली कलेक्टरी होगी। नवागत कलेक्टर आईएएस की सेवा में आने से पूर्व मैकेनिकल इंजीनियर होने के चलते वैज्ञानिक भी रहे डीआरडीओ में मिज़ाईलों पर काम किया है नवागत कलेक्टर ने कहा कि बुरहानपुर अपनी ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन, कपड़ा उद्योग और केले की खेती के लिए विशेष पहचान रखता है। जिले की इन संभावनाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। पर्यटन विकास के साथ केला उत्पादन और कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, ताकि जिले की आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके। कलेक्टर विवेक कुमार ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने पर विशेष जोर दिया। पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और जनहित के मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया। कलेक्टर ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और उम्मीद जताई कि जनसमस्याओं को सामने लाने तथा प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया का सहयोग समय-समय पर मिलता रहेगा। नवागत कलेक्टर के सामने अब जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने की पर रहेगा!


