Wednesday, October 21, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरपुलिस स्मृति दिवस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शीश नवा कर दी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शीश नवा कर दी श्रद्धांजलि

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस कर्मियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रेणुका पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के सजग प्रहरी और सुरक्षा कवच पुलिस कर्मी जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए, उन्हें सम्मान देते हुए पुलिस फोर्स द्वारा सलामी दी गई। कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस,दीदी अन्य जन प्रतिनिधिगण, कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह सहित समस्त थानों के प्रभारीगण, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों द्वारा पुलिस शहीदों के बलिदान के प्रतीक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नामों का वाचन किया। सूबेदार सुश्री दीपाली यादव एवं सूबेदार सुश्री रीना सोलंकी द्वारा शहीद दिवस परेड का नेतृत्व एवं कार्यक्रम का संचालन श्री संजय गुप्ता द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 1959 में इसी दिन 10 सीआरपीएफ के जवानों ने चीन से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था। तभी से यह पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता रहा है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments