Friday, October 16, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरविश्व खाद्य दिवस जरूरतमंदों को बांटा भोजन और कच्चा अनाज

विश्व खाद्य दिवस जरूरतमंदों को बांटा भोजन और कच्चा अनाज

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देशानुसार दाऊदी बोहरा समाज द्वारा बुरहानपुर में जरूरतमंदों की मदद के लिए विशेष सेवा अभियान चलाया गया। इस पहल के माध्यम से समाज ने सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया। शहर आमिल हैदर भाई साहब जमाली, उप आमिल यूसुफ भाई साहब जमाली की सदारत में फैजुल मवाईद बुरहानीया और कादरिया स्कूल के प्रिंसिपल शेख अम्मार भाई , शेख अब्दुल हसन भट्टी वाला , शेख शोएब भाई जमाली एवं कादरिया स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा यह सेवा कार्य किया गया। कोतवाली थाना के सामने जरूरतमंदों को सब्जी पुलाव के 340 पैकेट वितरित किए गए। साथ ही छाछ और पानी की बोतलें भी दी गईं। मंडी बाजार और एचपी गैस के पास भी भोजन वितरण किया गया। वहीं, कादरिया बुरहानी स्कूल और FMB बुरहानपुर के माध्यम से खाद्य सामग्री वितरण कीया करीब तीन क्विंटल सूखे अनाज में चावल, गेहूं, दालें, शक्कर, चायपत्ती और आटा जैसी आवश्यक सामग्री शामिल रही। कादरिया स्कूल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी इस नेक कार्य में सहयोग किया। विद्यार्थियों ने खाद्य सामग्री के पैकेट तैयार कर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए। यह पहल केवल भोजन और अनाज वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाज में जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता, आपसी सहयोग और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की प्रेरणा और दाऊदी बोहरा समाज की यह पहल बताती है कि किसी जरूरतमंद की भूख मिटाना भी मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। दाऊदी बोहरा समाज के पीआरओ कोऑर्डिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देशानुसार जरूरतमंदों को भोजन और अनाज वितरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और समाज में सेवा, सहयोग व इंसानियत की भावना को मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments