Tuesday, October 13, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरस्वच्छता के दावों के बीच गुलमोहर मार्केट टेंपो स्टैंड पर कचरे का...

स्वच्छता के दावों के बीच गुलमोहर मार्केट टेंपो स्टैंड पर कचरे का अंबार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर की स्वच्छता पर दाग लगता गुलमोहर मार्केट टेंपो स्टैंड कचरे का डिपोशहर के बीचोंबीच बना कचरा डिपो बाहर से आने वाले यात्रियों के मन में बन रही शहर की खराब छवि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। वार्डों में सफाईव्यवस्था सुधारने से लेकर नालों के चैनलाइजेशन तक के कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता अभियान के माध्यम से शहर की तस्वीर बदलने के दावे भी किए जा रहे हैं लेकिन इन प्रयासों के बीच शहर के मध्य स्थित गुलमोहर मार्केट टेंपो स्टैंड पर जमा कचरे का अंबार इन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है। गुलमोहर मार्केट टेंपो स्टैंड पर नगर निगम का बड़ा कचरा डिपो शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर दाग लगा रहा है। शहर के व्यस्त क्षेत्र में कचरे का इस तरह जमा होना सफाई व्यवस्था की हकीकत बयां करता नजर आता है। एक ओर स्वच्छ शहर बनाने की कवायद चल रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के बीचों बीच कचरे का ढेर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है।और शहर में प्रवेश करते ही दिखती है गंदगी की तस्वीर गुलमोहर मार्केट टेंपो स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। बाहर से आने वाले यात्री यहीं उतरकर अपने घरों और गंतव्य की ओर जाते हैं। ऐसे में सबसे पहले उनकी नजर इसी क्षेत्र की स्थिति पर पड़ती है। कचरे का ढेर देखकर उनके मन में बुरहानपुर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कैसी छवि बनती होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।सफाई अभियान के बीच व्यवस्था पर सवाल नगर निगम द्वारा वार्डों में सफाई और अन्य विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन शहर के प्रमुख आवागमन वाले स्थान पर कचरे का जमाव स्वच्छता व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठाता है। जरूरत इस बात की है कि कचरे का नियमित उठाव किया जाए और इस स्थान को साफ सुथरा रखा जाए।अब सवाल यह है कि जब शहर के बीचोंबीच हीकचरे के ढेर लगे रहेंगे, तो स्वच्छ और सुंदर बुरहानपुर का सपना कैसे साकार होगा? नगर निगम को इस ओर ध्यान देकर स्थायीसमाधान करना होगा, ताकि शहर की पहचान गंदगी नहीं, बल्कि स्वच्छता और सुंदरता बने।नगर निगम को इस स्थान पर सीसी रोड बनाकर सुंदरता के लिए गमले आदि रखकर इस क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहिए तथा यहां अवैध रूप से पार्क होने वाली गाड़ियों को भी हटाया जाना आवश्यक होगा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments