Friday, October 9, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकांग्रेस ने मनाया काला दिवस, लोकतंत्र की रक्षा को लेकर किया...

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, लोकतंत्र की रक्षा को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन के सांसदों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देशभर में काला दिवस मनाया। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने केंद्र सरकार पर गलत व्यवहार और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना सभी का अधिकार है। रिंकू टांक ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी लगातार आवाज उठा रहे हैं और इसी मामले में चुनाव आयोग केअधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। उन्हों ने कहा कि जब तक संबंधित अधिकारी के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले समय में पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। कार्यक्रम को हनीफ शेख हेमन्त पाटिल सचिन व्यास उबेद शेख सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया संचालन शेख रुस्तम ने किया इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकु टाक,वाज़िद इकबाल, अनिता यादव, अजय रघुवंशी पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पार्षद एवं उप नेता उबेद इस्माइल अंसारी फ़हीम हाशमी, पार्षद एहफ़ाज़ मुज्जु मीर, राकेश खर्त्री शाहिद बंदा, आरिफ हफ़ीज़ मंसुरी जहीर आसिफ खान, नोमान बालापुर कर, आशीष भगत,फरीद काजी हुजैफा मुलायमवाला, मीनाक्षी महाजन, मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला आदि अन्य नेता इस धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित थे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments