बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दिल्ली में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुरहानपुर जयस्तंभ चौराहा पर शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओंने ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की हिरासत को लेकर विरोध जताया और केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। दरअसल, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया। विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी कार्रवाई के विरोध में बुरहानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।कांग्रेस शहर जिलाअध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह लोकतंत्र और संविधान की मर्यादाओं को मानने को तैयार नहीं हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकतांत्रिक तरीके से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे थे, लेकिन उन्हें हिरासत में लिया गया। इसी के विरोध में कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया है। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, कांग्रेस पार्टी अपना विरोध जारी रखेगी। रिंकू टॉक ने कहा कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं और लोकतंत्र एवं मतदाताओं की आवाज को बुलंद करने के लिए लगातार आंदोलन करेंगे, जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफ्फजुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि राहुल गांधी की हिरासत लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास है। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे। मतदाता सूची में SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराना हर नागरिक का अधिकार है और कांग्रेस इस लड़ाई को मजबूती से जारी रखेगी। विरोध प्रदर्शन में ,रिंकु टाक, वाज़िद इक़बाल, फ़हीम हाशमी ,अकील औलिया, फरीद काज़ी मुज्जु मीर जावेद खान , ज़हीर अब्बास,आरिफ खान ,डॉ इमरान ,सजिद अंसारी,दीपक जंगाले, असलम खान आसिष भगत आरिफ शेख असगर चोधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।


