बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं के संगठन के अध्यक्ष पद एवं सचिव पद की घोषणा की गई! जिला इकाई बुरहानपुर के अध्यक्ष ठाकुर मनोहर सिंह किरार ने नवागत अध्यक्ष कुंदन कुशवाहा को माला पहनाकर अध्यक्ष पद की जवाबदारी दी एवं सचिव सेवकराम मोहनानी ने नवागत सचिव अजय पाटिल को माला पहनाकर सचिव पद की जवाबदारी दीबुरहानपुर इकाई के इस अभिकर्ता सम्मान समारोह में मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सुराणा एवं मंडल सचिव संजय वर्मा और खरगोन से डिवीजन काउंसिल के परामर्शदाता महेंद्र दसोंदी के साथ में खरगोन से अशोक सोनी उपस्थित हुए ! चूंकि नए अध्यक्ष का चुनाव होना था इसलिए चुनाव अधिकारी के रूप में प्रवीण चापोरकर एवं किशोर मोहनानी को बुरहानपुर ईकाई की ओर से आमंत्रित किया गया था!लेकिन कुंदन कुशवाहा एवं अजय पाटिल को निर्विरोध अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए घोषित किया गया और मंडल से पधारे मंडल अध्यक्ष सुराणा जी ने दोनों को शपथ दिलाई तदपश्चात बुरहानपुर शाखा में लियाफी द्वारा पॉलिसी आधार पर प्रीमियम आधार पर और मुख्य जीवन बीमा सलाहकार के आधार पर प्रथम तीन अभिकर्ताओं का सम्मान किया गया! साथ ही शाखा में एकमात्र एम डी आर टी अभिकर्ता का सम्मान भी किया गया! कार्यक्रम के अंत में बुरहानपुर शाखा के वह अभिकर्ता साथी जिनका स्वर्गवास पिछले 2, 3 वर्ष में हुआ है उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2 मिनट का मौन धारण किया! कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया एवं आभार नवागत सचिव अजय पाटिल ने माना।


