बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) देश की वर्तमान परिस्थितियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज नेता लोकसभा सांसद, एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनता की भावना के अनुरूप रही है। विभिन्न राष्ट्रीय समस्याओं पर कांग्रेस नेता जिस निडरता से जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं, उनकी कार्यशैली से वर्तमान सरकार घबराई हुई मालूम होती है। इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता इस बात का संकेत देती है कि कांग्रेस के लोकप्रिय नेता, युवाओं के दिलों की धड़कन राहुल गांधी अब प्रधानमंत्री बन कर उनके पूर्वजों के बलिदान के अनुसार देश की जनता की सेवा करें। जयपुर नगर निगम के ‘पूर्व वरिष्ठ पार्षद ज़ाकिर खान, प्रतिष्ठित बीड़ी व्यवसाई मोईन निज़ाम व आम जनता और देश की युवा पीढ़ी के युवा चाहते हैं कि समय के साथ अब राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। टोंक के मोईन निज़ाम, इनके दादा व पिता और यह खुद कांग्रेस को जिताने और राजस्थान में कांग्रेस को स्थापित करने और जिताने में सालों से योगदान देते आ रहे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व गांधी परिवार जब भी सवाई माधोपुर टोंक के क्षेत्र में आते तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोकगहलोत, पूर्व वरिष्ठ पार्षद ज़ाकिर खान को इस इलाके में समस्त व्यवस्थाओं की कमान सौंपते थे जिस में मोईन निज़ाम का समर्पित योगदान शामिल रहता है। उनका पूरा सहयोग देते तथा मोईन निज़ाम टोंक से पार्षद पद के लिये जीते है और दूसरों को भी जिताने में सहयोग करते हैं। आज भी राजस्थान टोंक से नगर निगम के चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा सीटें आई हैं पूर्व वरिष्ठ पार्षद ज़ाकिर खान कांग्रेस आला कमान के जिम्मेदारों से मांग करते हैं कि जन भावनाओं के अनुरूप मोईन निज़ाम को राजस्थान या एआईसीसी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाये या किसी भी राज्य का प्रभारी बनाया जाये। पेशे से मोइन निजाम निजाम बीडी व्यवसाई है मोईन निज़ाम राहुल गांधी से मांग करते हैं कि जैसा कोटा में रोजगार कैंप लगा था, वैसा ही रोजगार कैंप टोंक में भी लगाया जाये जिस में देश की जनता में आज के समय के हीरो राहुल गांधी स्वयं उपस्थित होकर इस आयोजन को गरिमा प्रदान करें तथा जिस आयोजन के पूरे इन्तेजाम की जिम्मेदारी आपके कुशल नेतृत्व में हो पूर्व में भी मीन निजाम कांग्रेस उम्मीदवारों की भरपूर सहयोग करते आए हैं!


