Monday, September 21, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमानसून की विदाई से पहले बारिश का इंतजार बारिश थमते ही बढ़ा...

मानसून की विदाई से पहले बारिश का इंतजार बारिश थमते ही बढ़ा दिन-रात का तापमान, उमस ने फिर किया बेहाल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मानसून की विदाई का समय नजदीक आ गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस माह के अंत या अगले माह के प्रथम सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है। लेकिन मानसून की विदाई से पहले जिले को अभी अच्छी बारिश की दरकार है। जिले में अब तक औसत वर्षा का आंकड़ा भी अधूरा है ऐसे में किसानों के साथ आमजन की निगाहें एक बार फिर आसमान पर टिकी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर थमने के बाद मौसम में अचानक बदलाव महसूस होने लगा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने के साथ ही वातावरण में उमस बढ़ गई है। और गर्मी का असर दिखाई देने लगा है, वहीं रात में भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिल रही है। बारिश नहीं होने से मौसम में एक बार फिर गर्माहट लौटती नजर आ रही है। किसानों के लिए मानसून के अंतिम दौर की बारिश काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खरीफ फसलों के साथ खेतों में नमी बनाए रखने के लिए अभी पर्याप्त बारिश की जरूरत है। यदि मानसून की विदाई से पहले अच्छी बारिश होती है तो इसका सीधा लाभ खेती-किसानी को मिल सकता है। इधर आमजन भी राहत की बारिश का इंतजार कर रहा है। लगातार उमस और बढ़ते तापमान के बीच लोगों को उम्मीद है कि मानसून विदाई से पहले जिले में एक-दो दौर अच्छी बारिश के होंगे और औसत वर्षा का आंकड़ा भी पूरा हो सकेगा। अब देखना होगा कि मानसून अपने अंतिम दिनों में जिले पर कितना मेहरबान होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments