Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरखुलासा-ए-मोहम्मद पुस्तक का हुआ विमोचन हाजियों के लिए होगी मुफीद

खुलासा-ए-मोहम्मद पुस्तक का हुआ विमोचन हाजियों के लिए होगी मुफीद

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पैग़म्बर ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब की सीरत, शिक्षाओं एवं दुआओं पर आधारित पुस्तक खुलासा ए-मोहम्मद का गरिमापूर्ण विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन इमाम रब्बानी स्कूल जयपुर की वाइस चेयरपर्सन डॉ. समरा सुल्ताना एवं जयपुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पूर्व पार्षद जाकिर खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर टोंक राजस्थान के राहिल ख़ान ने बताया कि हज पर जाने वाले हाजियों के लिए यह पुस्तक विशेष रूप से उपयोगी है। हज पर रवाना होने से पहले इसे पढ़ना लाभदायक रहेगा, क्योंकि इसमें हज के दौरान पढ़ी जाने वाली विभिन्न दुआओं एवं आवश्यक जानकारियों को सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है।पुस्तक में पैग़म्बर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब के जीवन, आदर्शों एवं मानवता के लिए दिए गए संदेश को सरल एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से उपयोगी बताते हुए इसके प्रकाशन की सराहना की। ज्ञात होगी सफर हज पर जाने से पहले उसके अरकान का जानना बहुत जरूरी है इसको लेकर हज कमेटियों के द्वारा विभिन्न ट्रेनिंग कैंप भी आयोजित किए जाते हैं लेकिन इसके साथ ही अब यह पुस्तक हाजियों के लिए बहुत मददगार होगी इस पुस्तक को अपने साथ रखकर हज के लिए रवाना हो सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments