बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को अतिक्रमण अभियान शुरू किया। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर सिंधी बस्ती चौराहे से लालबाग रेल्वे स्टेशन तक अतिक्रमण हटाया इसके बाद सोमवार को निगम की टीम ने लाउडस्पीकर के जरिए अलाउंस कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही हैं निगम की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए कब्जे हटाने के साथ बड़ी संख्या में ठेले और गुमटियां जब्त कि ऐसे कई ठेले भी निगम ने उठा लिए, जिन्हें रात में सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। हटाने के दौरान दुकानों के बाहर तक निकाले गए पतरे, साइबान और अन्य अस्थायी निर्माण भी हटाए गए। कई वाहन भी कार्रवाई की जद में आए, जिन्हें टीम ने जब्त किया। अभियान के दौरान निगम का अमला बड़ी संख्या में ठेले और गुमटियां जब्त कर अपने साथ ले गया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विवाद न हो, इसके लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। निगम और प्रशासन के अधिकारी भी लगातार मौके पर मौजूद रहे। निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर के लालबाग रोड क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क को चौड़ा रखने के लिए नगर निगम द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सड़क किनारे की गई अवैध दुकानें, ओटले और टपरे हटाना है ताकि सुगम यातायात सुनिश्चित हो सके।स्थानीय प्रशासन और नगर निगम का अमला पुलिस बल के साथ मिलकर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है। इस दौरान उप यंत्री अतिक्रमण अधिकारी अनुज तारे सहायक अधिकारी संजय तिवारी राजपति यादव आदि निगम अधिकारी उपस्थित थे!


