बुरहानपुरमध्य प्रदेश

देहदान की प्रेरणादायी पहल के लिए ओमप्रकाश जैन सम्मानित

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को खंडवा स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ओमप्रकाश जैन को हार, शाल एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। ओमप्रकाश जैन ने 13 अक्टूबर 2025 को अपनी माताजी श्रीमती आशादेवी तेजराजजी जैन का देहदान नन्दकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, खण्डवा में किया था। श्री जैन के इसअनुकरणीय एवं समाजोपयोगी कार्य के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने श्री जैन के नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि देहदान से चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शोध में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।देहदान से प्राप्त शरीर चिकित्सा विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना समझने तथा चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में उपयोगी सिद्ध होता है। इससे भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण को मजबूती मिलती है और चिकित्सा क्षेत्र मेंअनुसंधान को बढ़ावा मिलता है।ओमप्रकाश जैन ने बताया कि उनकी माताजी श्रीमती आशादेवी तेजराजजी जैन ने जीवनभर सामाजिक कार्यों में योगदान दिया। उन्होंने जीते-जी समाज सेवा की और मृत्यु के पश्चात भी उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के लिए उपयोगी हो रहा है।श्री जैन ने कहा कि उनकी माताजी का यह देहदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनमानस से अपील की कि देहदान, अंगदान तथा अन्य समाजोपयोगी कार्यों के लिए अधिक से अधिक लोग आगे आएं। ऐसे पुनीत कार्यों से मानवता की सेवा होने के साथ साथ समाज में सेवा, संवेदना और जागरूकता की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button