मानसून पूर्व की तैयारियां नाले के अतिक्रमण पर निगम का चला बुलडोजर

0
51

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मानसून से पहले नगर निगम द्वारा वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसको देखते हुए टीम द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाया गया बुरहानपुर मंडी बाजार क्षेत्र पाला बाज़ार में बारिश के मौसम को देखते हुए नाला सफाई की गई , जिससे जल-निकासी को सुचारू रखा जा सके। शहर के मुख्य नालों और पुलिया के पाइपों की सफाई जेसीबी के माध्यम से की गई है, ताकि कचरा फंसने से बारिश का पानी सड़कों पर न आए। यह कार्य निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में नगर निगम अमले के द्वारा पाला बाज़ार से अतिक्रमण हटाने कि कार्रवाई में पाला बाजार क्षेत्र में नाले पर बनी दो पक्की दुकानों को तोड़ा गया दुकानें तोड़ने से नाले की गाद साफ दिखाई देने लगी इसी प्रकार निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने नाले पर बने अन्यदुकानदारों को चेतावनी दि कि वह भी अपनी दुकानों को यहां से हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा उन्हें तोड़ दिया जाएगा दुकानदार द्वारा नाले के ऊपर नीचे पक्का ओटला बनाने के साथ ऊपर टीन शेड डाल कर पक्की दुकान बना ली थी। इसे निगम अमले ने जेसीबी से तोड़ दिया। इसी प्रकार पहले बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे से सामान जब्त किया। निगम आयुक्त ने मंडी पाला बाजार क्षेत्र में सड़कों पर खड़े ठेले वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि रोड़ पर गंदगी ना करे अतिक्रमण ना करे । इस अवसर पर आयुक्त सहित नगर निगम का अतिक्रमण अम्ला व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे ज्ञात होकि लंबे समय से लकड़ी बाजार स्थित नाले के अतिक्रमण को लेकर अनेक शिकायतें किए जाने के बाद भी नाले का अतिक्रमण नहीं है हट रहा है पाला बाजार स्थित लकड़ी बाजार के सामने नाले पर वर्षों से दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर पक्के निर्माण किए गए हैं जिसके चलते वर्षा ऋतु में नाले के पानी का भाव नहीं होने से मार्गों पर जल भराव की स्थिति बन रही थी लेकिन नगर निगम आयुक्त के द्वारा इस नाले की शुद्ध लेते हुए यहां अतिक्रमण हटाने और नाले की घाट को साफ करने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते आने वाले समय में रोशन चौक लोहार मंडी आदि क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति से बचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here