Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरहाजियों की रवानगी का दौर शुरू मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से...

हाजियों की रवानगी का दौर शुरू मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों से रवाना हो रहे हाजी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) हज 2026 के तहत सेंट्रल और स्टेट हज कमेटियों की।ओर से चयनित किए गए हाजियों को मक्का शरीफ भेजने का कार्यक्रम तय कर लिया गया है इसके तहत मध्य प्रदेश सहित राजस्थान हज कमिटी से भी हाजियों की रवानगी का सिलसिला शुरू हो गया है सेंट्रल हज कमेटी के द्वारा इस वर्ष एक नया अनुभव करते हुए 20 दिन का हज टूर भी बनाया गया है जिसके तहत बुरहानपुर से 9 हाजी चयनित हुए हैं लेकिन हज कमेटी के द्वारा शॉर्ट टर्म के टूर के लिए भी राशि पूरी ली गई है तथा सुविधा भी कोई विशेष नहीं है प्रदेश हज कमेटी के द्वारा 130 हाजियों का चयन किया गया है इसमें से 22 हाजी जद्दा पहुंच चुके हैं शेष हाजी 1 से 8 मई के बीच रवाना होंगे जिला हज कमेटी के द्वारा हाजियों को हज के लिए रवाना करने से पूर्व ट्रेनिंग कैंप के साथ टीकाकरण कैंप भी लगाए गए जिसमें हाजियों को मक्का और मदीना शरीफ में हज के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए उन्हें समझाईश् दी गई बुरहानपुर जिला हज कमेटी के प्रभारी अधिवक्ता फरीद अहमद खान के द्वारा बताया गया है कि इस वर्ष 130 हज यात्रियों का चयन किया गया है जिस में से 22 हाजी टूर के जरिए रवाना होंगे तथा सेंट्रल हज कमेटी के नए शॉर्ट हज टूर प्रोग्राम के तहत बुरहानपुर से 9 हज यात्रियों का चयन भी किया गया है जिनका आने और जाने का प्रोग्राम पहले ही सेंट्रल हज कमेटी के द्वारा घोषित किया जा चुका है मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान हज कमेटी की ओर से भी हाजियों को जद्दा के लिए रवाना किया जा रहा है इस अवसर पर केंद्रीय हज कमेटी के नुमाइंदे के साथ राजस्थान हज कमेटी के जाकिर खान भी वहां मौजूद रहे उन्होंने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी के शॉर्ट टर्म प्रोग्राम के तहत राजस्थान से कोई भी हज यात्रा पर नहीं जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments