Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकरोड़ों की सीवरेज योजना फिर भी मार्गों पर बह रहा ड्रेनेज का...

करोड़ों की सीवरेज योजना फिर भी मार्गों पर बह रहा ड्रेनेज का गंदा पानी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर वासियों को ओपन ड्रेनेज से निजात दिलाने के लिए करोड़ों खर्च कर अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाकर बड़े बड़े चैंबर बनाए गए हैं ताकि मुख्य मार्गों पर नालियों का गंदा पानी नहीं निकले लेकिन करोड़ों खर्च होने के बाद भी हालत जस के तस हैं पहले ओपन नालियों का गंदा पानी मुख्य मार्गों पर बेह कर गंदगी उत्पन्न कर रहा था अब सीवरेज के चेंबर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं जिसका जीवित उदाहरण आजाद नगर चौराहा से आलमगंज सिंधीपुरा गेट के मुख्य मार्ग पर चैंबर से गंदा पानी निकाल कर सड़क पर वर्षा जैसे जल भराव की स्थिति उत्पन्न कर रहा है दो दिनों से इस मार्ग पर चेंबर का गंदा पानी फैल रहा है लेकिन सीवरेज के जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है चैंबरों को साफ करने वाली हाइड्रोलिक मशीन के खराब होने से शहर के अनेक वार्डों में इस प्रकार की स्थिति बन रही है जिसके चलते क्षेत्र की ओपन नालियों का गंदा पानी भी रोड पर गंदगी उत्पन्न कर रहा है नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की तैयारी में लगा है पर चिराग तले अंधेरे जैसी स्थिति यहां उत्पन्न हो रही है इस और किसी भी जिम्मेदार का ध्यान नहीं है क्षेत्र वासियों के द्वारा वार्ड क्रमांक 17 और 18 के पार्षदों को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन फिर भी चेंबर साफ करने के लिए जिम्मेदार कर्मचारी नदारत हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments