नर्सेस के भरोसे ए एन सी विभाग डॉक्टर नदारत

0
113

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गर्भवती महिलाओं के चेकअप के लिए जिला चिकित्सालय में ए एन सी विभाग बनाया गया है जहां गर्भवती महिलाएं महिला चिकित्सक को दिखाकर मार्गदर्शन और उपचार लेना होता है लेकिन लंबे समय से यहां चिकित्सकों के नहीं बैठने की शिकायतों के बीच यहां आने वाली गर्भवती महिलाएं घंटे परेशान होकर बैरंग लौट रही है जिसके चलते विरोध सामने आ रहा है शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल के लिए ए एन सी विभाग बनाकर यहां नर्स और डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है परंतु स्थानीय प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह विभाग केवल नर्सेस के भरोसे संचालित हो रहा है यहां आंगनवाड़ी और आशा उषा कार्यकर्ता भी गर्भवतियों को लेकर पहुंचती तो हैं पर बिना उपचार गर्भवतियों के बैरंग लौटने पर उनके द्वारा भी विरोध दर्ज कराया गया है शान गर्भवती महिलाओं जच्चा बच्चा और मात्रतव को बढ़ावा देने के लिए अनेको कार्यक्रम संचालित कर लाखों रुपए खर्च कर रहा है परंतु बुनियादी तौर पर ही गर्भवतियों को उचित जांच और उपचार नहीं मिल रहा है बताया जाता है कि यहां पदस्थ महिला डॉक्टर का स्वयं नर्सिंग होम है जहां वह अधिक समय देने से जिला चिकित्सालय में समय पर नहीं पहुंच पाती है और परेशान होकर गर्भवतियों को घर लौटने पर मजबूर होना पड़ता है डॉक्टर की इस लेट लतीफी और उनके समय पर अपने कक्ष में नहीं बैठने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी मौन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here