Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरएसआईआर नोटिस पर सुनवाई सुनवाई में पार्षद निभा रहे विशेष भूमिका

एसआईआर नोटिस पर सुनवाई सुनवाई में पार्षद निभा रहे विशेष भूमिका

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) एसआईआर की जटिल प्रक्रिया और पुनरीक्षण में छूटे परिवारों को चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़े रखने के लिए अवसर प्रदान करते हुए उन्हें नोटिस दिए गए थे जिसकी प्रथम सुनवाई तहसीलदार के द्वारा की जा रही है 48 वार्डों के मतदाताओं को अलग-अलग समय में बुलाकर सुनवाई की जा रही है जिसमें पूछा गया है कि वर्ष 2003 की मतदाता की सूची में नाम क्यों नहीं है इस संबंध में स्पष्टीकरण पूछते हुए मतदाता सूची 2026 में नाम शामिल करने के लिए परिवार से एक आईडी प्रूफ मांगा जा रहा है जिसमें जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड मार्कशीट मकान की रजिस्ट्री अथवा 2087 से पूर्व का पटटा इनमें से कोई एक दस्तावेज देने पर मतदाता सूची 2026 में नाम शामिल करने की कार्यवाही की जा रही है 48 वार्डो से अलग-अलग अनुभाग और अलग समय में तहसीलदार की सुनवाई में वार्ड पार्षदों की विशेष भूमिका है इसी कड़ी में राजपुरा वार्ड पार्षद एहफ़ाज़ मुजजुमीर ने वार्ड नंबर 35 के 100 से अधिक छूट गए नाम को मतदाता सूची 2026 में शामिल करने की पूरी प्रक्रिया को पूरा कर तहसीलदार को संतुष्ट कर कर वार्ड के तीन अनुभाग के परिवारों के साठ से अधिक परिवारों के सदस्यों के नाम चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जुडाने में सफलता पाई है इस कार्य में बीएलओऔर सहायक बीएलओ की सराहनीय भूमिका देखी गई है वही अनुभाग चार के मतदाताओं के परिवार के छुटे सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए तहसीलदार से बुधवार की तिथि निर्धारित कराई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments