बुरहानपुरमध्य प्रदेश

ऑटो रिक्शा चालकों की धांधली, मनमाने ढंग से वसूला जा रहा किराया

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहरी सीमा क्षेत्र में आवागमन के लिए ऑटो रिक्शा आमजन का सबसे सुलभ और प्रमुख साधन है, लेकिन प्रशासनिक नियंत्रण के अभाव में ऑटो रिक्शा चालक बेलगाम होते नजर आ रहे हैं। शहर के मध्य क्षेत्र में कम दूरी के लिए भी मनमाने ढंग से अधिक किराया वसूलना आम हो गया है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक से दो किलोमीटर की दूरी के लिए भी ऑटो चालक मनमाने ढंग से 50 से 60 रुपए तक का किराया वसूल रहे हैं कई बार यात्री विरोध करते हैं तो ऑटो रिक्शा चालक चलने से मना कर देते हैं या बहस पर उतर आते हैं। मजबूरी में यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है, खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को इसका अधिक खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस समस्या का मुख्य कारण नगर निगम और यातायात समिति द्वारा शहरी क्षेत्र के लिए ऑटो रिक्शा की कोई स्पष्ट किराया सूची निर्धारित न किया जाना है। किराया सूची के अभाव में न तो यात्रियों को सही जानकारी मिल पाती है और न ही प्रशासन के पास कार्रवाई का कोई ठोस आधार रहता है। परिणामस्वरूप ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से किराया तय कर रहे हैं।
शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही ऑटो रिक्शा के लिए दूरी के अनुसार किराया सूची निर्धारित करे और उसे सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित कराया जाए। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर जुर्माना एवं परमिट निरस्तीकरण जैसी सख्त कार्रवाई की जाए। ताकि दैनिक आवागमन सस्ता और सुलभ उपलब्ध हो सके। नगर निगम और यातायात समिति की जिम्मेदारी है कि वह जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ऑटो रिक्शा संचालन को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाए, ताकि शहर में सुगम परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button