बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना शासन के द्वारा संचालित की जाती रही है इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के पुत्र और पुत्री की शादी शासन के द्वारा कराई जाती है कन्या को दहेज के रूप में कपड़े गहने गृहस्ती का अन्य सामान के एवज़ 52 हजार रुपए की नगद राशि दिए जाने का प्रावधान है यह राशि कन्या के बैंक खाते में डाली जाती है भाजपा शासन काल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना वर्षों से संचालित की जा रही है लेकिन वर्तमान में इस योजना को ग्रहण लगता नजर आ रहा है आगामी 23 जनवरी को मुख्यमंत्री कन्या निकाह योजना के तहत विवाह समारोह आयोजित किए जाने हैं इसके लिए नगर निगम द्वारा वार्ड के 48 पार्षदों से केवल एक वार्ड से चार नाम इस योजना में सम्मिलित करने के लिए मांगे गए हैं जबकि शासन की इस योजना का लाभ लेने के लिए सैकड़ो गरीब परिवार लाभ के इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस बार शासन के द्वारा एक वार्ड से मात्र चार लोगों के चयन किए जाने का ही निर्णय लिया है अब ऐसे में यह योजना मजाक बनती नजर आ रही है वहीं वार्ड पार्षदों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है कि वह अपने वार्ड से किन चार परिवारों के नाम इस योजना के लिए चयन करें जबकि वार्ड के अनेकों परिवार इस योजना का लाभ लेने के लिए वार्ड पार्षद के घर के चक्कर काट रहे हैं मध्य प्रदेश शासन के द्वारा वित्तीय वर्ष के अंत में इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते बजट की कमी साफ दिखाई देती है अच्छा यह होगा कि इस आयोजन को अप्रैल माह में नए वित्तीय वर्ष में आयोजित कर पूर्व व्रत किया जाए ताकि अधिक से अधिक गरीब परिवार के माता-पिता अपने बच्चों के विवाह के लिए इस योजना का लाभ ले सके












