Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरवोट चोर गद्दी छोड 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा बडा...

वोट चोर गद्दी छोड 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा बडा आयोजन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी वोट चोर गद्दि छोड़ कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण और बड़ा आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम देशभर में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाने की कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस आयोजन में राजस्थान प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान की विशेष भूमिका रहेगी जो कार्यक्रम के समन्वय और प्रबंधन में अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं वही इस कार्यक्रम के लिए अमीन पटेल के सहयोगी के रूप में वरिष्ठ पार्षद जाकिर खान भी महत्वपूर्ण भूमिका में सहयोग दे रहे हैं। अमीन पठान संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क में अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं, और देश विदेश में क्रिकेट खेलों का आयोजन कर अच्छी ख्याति प्राप्त कर चुके हैं जिसके कारण पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण आयोजन की बागडोर सौंपी है। कार्यक्रम में देशभर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसका उद्देश्य जनता के बीच यह संदेश पहुँचाना है कि लोकतंत्र में वोट की ताकत सर्वोपरि है और यदि शासन व्यवस्था जनता के भरोसे पर खरा नहीं उतरती, तो उसे सवालों के कठघरे में खड़ा किया जा सकता है। वोट चोर अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार की उन नीतियों और कार्यप्रणालियों पर तंज कस रही है, जिन्हें वह जनता के हितों के विपरीत मानती है यह आयोजन न केवल राजनीतिक माहौल को गर्माएगा, बल्कि आगामी रणनीतियों के लिए कांग्रेस के अंदर नई ऊर्जा भी पैदा करेगा। 14 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के इस आयोजन के लिए मध्य प्रदेश सहित सभी जिलों में इसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments