Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनिगम और यातायात विभाग की दोहरी पॉलिसी चार पहिया वाहनों को छोड़...

निगम और यातायात विभाग की दोहरी पॉलिसी चार पहिया वाहनों को छोड़ दो पहिया वाहनों को कर रहे जप्त

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर की सड़कों को सुंदर बनाने और यातायात सुगम करने के लिए नगर निगम और यातायात विभाग के द्वारा शहर की प्रमुख मार्गों पर रोड किनारे खड़े दो पहिया वाहनों को जप्त करने की कार्यवाही लंबे समय से की जा रही है जिसका समय-समय पर वाहन चालकों के द्वारा विरोध भी किया जा रहा है बावजूद इसके नगर निगम का यह उड़न दस्ता अपनी कार्यवाही को निरंतर जारी रखे हुए हैं यह दस्ता जिन स्थानों से दो पहिया वाहन जप्त कर रहा है वही बड़े चार पहिया वाहन भी खड़े हैं लेकिन उन पर कोई कार्यवाही अम्ले के द्वारा नहीं की जाती है अनेकों चार पहिया वाहन मुख्य मार्गों पर यातायात जाम किया शान से खड़े हुए हैं लेकिन अमला उन पर मेहरबान है ऐसे बड़े वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है दो पहिया वाहनों को सड़क किनारे से उठाकर वहां में भरने की कार्यवाही हमले के द्वारा की जा रही है जिसका विरोध निरंतर जारी है लेकिन निगम और यातायात के उच्च अधिकारी इस दोहरी पॉलिसी पर विचार नहीं कर रहे हैं जबकि दो पहिया वाहन से अधिक चार पहिया वाहन रोड किनारे खड़े होकर व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं जिस पर जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments