Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनगर निगम और जेएमसी कंपनी पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

नगर निगम और जेएमसी कंपनी पर पार्षदों का फूटा गुस्सा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर में नगर निगम के द्वारा जल सप्लाई की पुरानी व्यवस्था को बंद कर आधे अधूरे जेएमसी कंपनी के जल वितरण व्यवस्था को लागू कर मठमेला पानी शहर वासियों को सप्लाई किया जा रहा है इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों का गुस्सा फूटपड़ा मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में सभी दलों के पार्षद पहुंचे और अपर कलेक्टर को बताया कि पिछले 8 वर्षों से जेएमसी कंपनी जल आवर्धन योजना पर कार्य कर रही है लेकिन अब तक इसका कार्य पूरा नहीं हुआ है इसी बीच नगर निगम प्रशासन ने जल प्रदाय की पुरानी व्यवस्था को बंद कर लोगों को परेशानी में डाल दिया है जेएमसी कंपनी का कार्य अभी आधा अधूरा है तथा इस योजना के कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र अभी तक नहीं मिला है इसके बावजूद नगर निगम जल्दबाजी कर पुरानी व्यवस्था को बंद कर रही है पार्षदों ने मांग की है कि जलप्रदाय की पुरानी व्यवस्था को नगर निगम तब तक जारी रखें जब तक जल आवर्धन योजना का कार्य पूर्ण होकर इसका प्रमाण पत्र नहीं मिले अपर कलेक्टर को लोहार मंडी वार्ड के पार्षद फहीम हाशमी ने समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि नगर निगम अपने एनकैन खर्चों को कटौती नहीं कर जल सप्लाई पर होने वाले खर्च को इस प्रकार बचाकर शहर वासियों को परेशानी में डाल रही है जिससे विभिन्न बीमारियां भी सामने आ रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments