Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमां के जयकारों के साथ घट स्थापना कल

मां के जयकारों के साथ घट स्थापना कल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शारदीय नवरात्र का पर्व सोमवार 22 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहा है इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है शारदीय नवरात्रि हिन्दू धर्म का एक प्रमुख एवं पावन पर्व है, जो मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना को समर्पित होता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ सोमवार, 22 सितंबर से हो रहा है। नवरात्रि का यह पर्व 10 दिवसीय होगा, जिसमें श्रद्धालु व्रत, उपवास, कीर्तन और माँ के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे। नवरात्रि के अवसर पर शहर भर में भव्यता के साथ माता के पंडाल सजाए गए हैं। मंदिरों और घरों में घटस्थापना कर मां दुर्गा का स्वागत किया जाएगा। भक्तजन शक्ति की अधिष्ठात्री देवी के दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर मंदिरों में उमड़ते हैं। विशेष रूप से कन्या पूजन, गरबा, दुर्गा सप्तशती का पाठ और जगराते का आयोजन भी इन दिनों में होता है। जिले में दो प्रमुख मंदिरों रेणुका माता और इच्छा देवी पर विशेष मेलों का आयोजन होता है जहां भक्ति रहते हैं नंगे पांव पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं नवरात्रि का हर दिन मां के एक अलग स्वरूप को समर्पित होता है, यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का संचार करने वाला यह पर्व आत्मशुद्धि, भक्ति और शक्ति की आराधना का अनुपम अवसर प्रदान करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments