Friday, September 4, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरयातायात और निगम की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल

यातायात और निगम की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के नाम पर सड़क किनारे खड़े हाथ ठेला व्यवसाययों मार्गो के किनारे खड़ी दो पहिया वाहनों को जप्त करने और चालान बनाने की कार्यवाही पर अब सवाल उठने लगे हैं बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि घंटे 2 घंटे सड़क किनारे खड़े होकर व्यवसाय करने वालों पर तो यातायात विभाग और नगर निगम चालानी कार्यवाही कर रहा है लेकिन शहर के उन बड़े रसूखदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिन के द्वारा पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है केवल छोटे और गरीब लोगों पर ही निगम का यह हथोड़ा चल रहा है जो न्याय उचित नहीं है नगर निगम और यातायात विभाग को ऐसे पक्के अतिक्रमण पर भी कार्यवाही करना चाहिए जिस से शहर में कार्यवाही की प्रशंसा हो लेकिन देखा यह गया है कि केवल सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को जप्त कर चालानी कार्रवाई की जा रही है जबकि सड़क के प्रमुख मार्गो पर दो पहिया वाहन के साथ बड़े चार पहिया वाहन भी पार्क है लेकिन वहां यातायात विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे भेदभाव की भावना पैदा हो रही है इन मामलों को लेकर शहर के बुद्धिजीवी वर्ग ने अब सवाल करना खड़े कर दिए हैं उनका कहना है कि नगर निगम समान रूप से सभी पर कार्यवाही करे तो इसकी प्रशंसा होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments