लोक निर्माण विभाग की लीपा पोती सिंधी बस्ती चौराहे सहित बिटिया रोड के भरे गड्ढे

0
206

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) खराब सड़कों और उस पर होने वाले एक्सीडेंट में होने वाली मौतों पर कांग्रेस सहित आम जन के विरोध के चलते राजनीति गर्म है कांग्रेस जहां इसको लेकर आंदोलन कर रही है वहीं इसी बीच लोक निर्माण विभाग ने सिंधी बस्ती चौराहे से लेकर बिटिया रोड पर गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू की है जो नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है यह पहला अवसर नहीं जब लोक निर्माण विभाग इस रोड के गड्ढे भरने की राजनीति कर रहा है इसके पूर्व भी इस रोड पर एक्सीडेंट हुए तब भी इसी प्रकार की राजनीति विभाग की ओर से की गई लेकिन रोड को बनाने को लेकर अब तक कोई सुग बुगाहट नहीं जबकि जिला मुख्यालय का पहुंच मार्ग होने के साथ अंतर प्रांतीय राज्य राजमार्ग भी है पर इस रोड को बनाने के लिए विभाग सहित राजनेताओं की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है यह मार्ग जिला सरकार के कार्यालय तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है कलेक्टर एसपी सहित सभी बड़े अफसर इस मार्ग से गुजरते हैं लेकिन लंबी चौड़ी लग्जरी गाड़ियों में रोड के गडडों का एहसास नहीं होने से उनका ध्यान इस रोड पर नहीं है जिला चिकित्सालय की समक्ष रोड की दुर्दशा यहां आने वाले एंबुलेंस से मरीजों को हिचकुले खाते ले जाते देखी जा सकती है भाजपा के नेता करोड़ों के विकास का दावा करते नहीं थकते लेकिन इस मुख्य मार्ग की दुर्दशा पर उनका कोई ध्यान नहीं है जिसके चलते इस मार्ग के निर्माण की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here