Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरपागल सांड का आतंक रोड पर मचाया उदमात क्षेत्र में छाया सन्नाटा

पागल सांड का आतंक रोड पर मचाया उदमात क्षेत्र में छाया सन्नाटा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावड़े और उनके आपस में भिड़ने को लेकर अनेक मामले सामने आ चुके हैं जिस को लेकर नगर निगम में शिकायतें दर्ज करा कर आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की गई इस पर नगर निगम के द्वारा दिखावे की कार्यवाही भी की गई बाद में सब कुछ टाय टाय फिश लेकिन शुक्रवार सुबह शहर के हृदय स्थल पांडुमल चौराहा भगत वॉच टावर रोड पर एक आवारा पागल सांड के उदमात ने क्षेत्र में सन्नाटा फैला दिया दरअसल इस रोड पर एक आवारा सांड बीच सड़क पर खड़ा होकर वहां से आने जाने वालों को मार तथा उठाकर पटकता देखा गया जिस से रोड पर सन्नाटा छा गया। इस रोड पर यह कर्म आधे घंटे से भी अधिक समय तक चलता रहा इसकी सूचना जैसे ही राजपुरा वार्ड के पार्षद अहफाज मुज्जु मीर को मिली वह मौके पर पहुंचे तथा लोगों की मदद से घायल साइकिल सवाल जिसे सांड ने पटकनी देकर नाले में फेका उसे निकाल कर उपचार के लिए रवाना किया तथा इसकी सूचना तत्काल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव को देकर इस आवारा पागल सांड को पकड़ने का निवेदन किया जिस पर आयुक्त ने कार्यवाही पर कोई तत्परता नहीं दिखाई और यह सांड इसी प्रकार उदमात मचाते हुए आगे भारत मैदान की ओर कूच कर गया। नगर निगम बीच सड़क पर डेरा डाले आवारा पशुओं पर कार्यवाही करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है जिस से राहगीर परेशान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments