Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरआवारा पशु विचरण मामले में जिले के मुखिया की नाराजगी और निर्देशों...

आवारा पशु विचरण मामले में जिले के मुखिया की नाराजगी और निर्देशों का नहीं ख्याल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम आवारा पशुओं के मुख्य मार्गों पर विचरण पर पाबंदी लगाने में नाकाम दिखाई दे रहा है जबकि नगर निगम के पास पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष वाहन की भी व्यवस्था है आवारा पशुओं के विचारण और मुख्य मार्गों पर बैठ यातायात प्रभावित को लेकर जिले के मुखिया हर्ष सिंह नाराज होकर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दे चुके हैं बावजूद इसके निगम प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में नाकाम दिखाई दे रहा है नगर निगम अनेक बार आवारा पशुओं को पकड़ने की मोहिम चला चुका है आवारा पशुओं के कान में बिल्ली भी लटका चुका है पर इन्हें पकड़ कर कांजी हाउस में बंद करने जैसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है आवारा पशुओं के साथ ही पालतू पशु भी शहर की सड़कों और मुख्य बाजार क्षेत्र में डेरा डाले देखे जा सकते हैं परंतु इन पर भी इन पशुपालकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नगर निगम नहीं कर पा रहा है जबकि शहर की सुंदरता के नाम पर सड़क के नारे खड़े होकर रोजी कमाने वाले हाथ ठेला चालकों को हटाकर उन्हें यह कहकर बेरोजगार कर दिया गया है कि इससे यातायात प्रभावित हो रहा है वही सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहन जप्त किए जा रहे हैं लेकिन आवारा पशु पकड़ने के लिए कोई कार्यवाही नगर निगम की ओर से सामने नहीं आ रही है जो जिले के मुखिया के सख्त निर्देशों की अवहेलना है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments