Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरलोक निर्माण विभाग की अनदेखी महीनों से बंद है जिला कलेक्ट्रेट का...

लोक निर्माण विभाग की अनदेखी महीनों से बंद है जिला कलेक्ट्रेट का मुख्य द्वार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले के सभी सरकारी दफ्तरों को एक भवन में समेट कर जिला संयुक्त कार्यालय का संचालन होता है इस भवन में प्रवेश के लिए मुख्य रूप से दो द्वारा है जिन के माध्यम से कलेक्टर एसपी सहित सभी अधिकारी कर्मचारी इस से प्रवेश करते हैं समय-समय पर बाहरी विशेष आगुंतकों का प्रवेश भी मुख्य द्वार से होता है लेकिन इन द्वारा के रख रखाव के प्रति लोक निर्माण विभाग पूरी तरह लापरवाह है। संयुक्त जिला कार्यालय के एक मुख्य द्वार महीनों से बंद पड़ा है इस द्वारा की क्रॉसिंग पर बने संतर की पाइप टूटने से इसे बंद कर दिया गया है, जहां इस में जिला नाजिर की भी उदासीनता उजागर होती दिखाई देती है कि उनके द्वारा भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कलेक्टर परिसर में प्रतिदिन यहां सैकड़ो लोगों का आवागमन होता है वहीं धरने प्रदर्शन और रैलियां भी यहां पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन देते हैं, इन धरना प्रदर्शनों में सैकड़ो लोगों की सहभागिता होती है लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी यह लापरवाही आश्चर्य का विषय है, इस से पूर्व भी कलेक्टर कार्यालय परिसर का यह मुख्य द्वार लंबे समय तक बंद था लेकिन जब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस के पुत्र के विवाह समारोह में आगमन हुआ था तब इस द्वार की क्रॉसिंग पर पाइप लगाकर आनंद-फानन में चालू किया गया था लेकिन अब फिर यह मुख्य द्वार लंबे समय से जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बंद है जिसे खुलवाने के लिए शायद फिर मुख्यमंत्री को बुरहानपुर दौरा करना पड़ेगा तब जिम्मेदारों की नींद खुलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments