बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर को जल भराव से मुक्त करने के लिए शहर के चार बड़े नालों का चैनेलाइजेशन कर इस समस्या से मुक्त करना है। आलमगंज खैराती बाजार सिंधीपुरा शिकारपुर क्षेत्र के नालों का चैनेलाइजेशन का कार्य 15 जून तक पूरा किया जाना था परंतु यह कार्य अभी भी अधूरा है, जहां चैनेलाइजेशन से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा जल के भरने से मुक्ति दिलाने का दावा निगम आयुक्त के द्वारा किया गया था परंतु मौसम की पहली बारिश में ही इस दावे की पोल खोल कर सामने आ गई पिछले दो दिनों की बारिश में लोहार मंडी रोशन चौक दो भाई बीड़ी फैक्ट्री सिंधीपुरा रोड सहित अन्य स्थानों पर जल भराव की स्थिति देखने को मिली नालों का अधूरा काम पूरा होने के बाद भी कुछ साफ नहीं है क्योंकि सिंधीपुरा आलमगंज शिकारपुर क्षेत्र में डाले गए पाइप में गाद के भर जाने से पुनः पानी निकासी बाधित होकर इन क्षेत्रों में जल भराव होगा। नगर निगम की लाखों की यह योजना मूलतः रूप लेते दिखाई नहीं देती है, क्योंकि आलमगंज सिंधीपुरा क्षेत्र में स्टार्टिंग पॉइंट तो साफ है परंतु अंतिम पॉइंट पर पानी की निकासी का रास्ता नहीं होने से यह योजना विफल होती दिखाई दे रही है, ऐसे में निगम को लाखों रुपए का चूना लग रहा है।











