Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमामूली नोक झोक के बीच संपन्न हुई परिषद की बैठक बजट हुआ...

मामूली नोक झोक के बीच संपन्न हुई परिषद की बैठक बजट हुआ पास

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नगर निगम बुरहानपुर का सम्मेलन सोमवार को आयोजित हुआ जिसमें वर्ष 2025 26 का वार्षिक बजट पेश किया गया विपक्ष की ओर से इस बजट पर कोई बहस और आपत्ति नहीं ली गई विपक्ष के प्रमुख नेता इस सम्मेलन से नदारत रहे वहीं कुछ पार्षदों ने बजट प्रस्ताव पर सुझाव दिया लेकिन इन प्रस्ताव पर महापौर की ओर से केवल आश्वासन ही दिए गए विपक्ष की नेता के द्वारा पार्षदों के सालाना बजट में बढ़ोतरी करने की मांग रखी गई उनके द्वारा 10 लाख के प्रस्ताव को महापौर द्वारा खारिज कर केवल प्रति एक पार्षद को अपने वार्ड विकास के लिए वर्ष भर में 5 लाख के प्रस्ताव देने की मंजूरी दी गई इस पर भी विपक्ष की नेता के द्वारा कोई सवाल नहीं उठाए गए नगर निगम परिषद की विपक्ष की नेता केवल पूरे सम्मेलन में पार्षदों के वार्ड में विकास कार्य के लिए एक ही प्रस्ताव रखा गया जबकि विपक्ष की नेता होने के नाते पूरे बजट पर खुलकर आपत्ति जताते हुए बहस की जाना थी शहर में गंदे पानी सहित अतिक्रमण मोहिम को लेकर भारी विरोध हो रहा है इस पर भी परिषद की बैठक में कोई निर्णय नहीं लिए गए जबकि राजपुरा वार्ड के पार्षद अहफाज मुज्जु मीर के द्वारा शहर में रोड किनारे ठेला लगाकर रोजी-रोटी कमाने वालों को बेरोजगार करने का मुद्दा उठाया गया मेरी मैदान के पास मोहम्मद शाहिद के द्वारा गंदे पानी को लेकर सवाल उठाए गए इस पर भी सदन में कोई संतोष परत आश्वासन नहीं मिला आठ माह के बाद होने वाली इस बैठक में विपक्ष की ओर से शहर की जलवंत मुद्दों पर ध्यान आकर्षित नहीं कराया गया तथा वर्ष 2025,26 के बजट में शहर वासियों पर नए टैक्स का बोझ डाला गया है इसका भी विरोध विपक्ष के द्वारा नहीं किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments