भनगार होते सामुदायिक भवन

0
261

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर के विभिन्न वार्डों की छोटी और सकरी गलियों में नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर सामुदायिक भवनों का निर्माण इस उददेश से कराया गया था कि यहां वार्ड की छोटी-छोटी गतिविधियां संचालित हो सके मगर जिम्मेदारों और वार्ड वासियों की लापरवाही और अनदेखी से यह भवन भंगार होकर खंडहर बन चुके हैं चंद्रकला मोमिनपुरा सहित अन्य वार्डों में बने छोटे-छोटे सामुदायिक भवन अन उपयोगी होकर कबाड खाना बन चुके हैं इन स्थानों पर यदि आंगनबाड़ियों का निर्माण कराया जाए तो क्षेत्र के छोटे बच्चों को यहां कुछ सीखने का अवसर मिलेगा वर्षों पहले वार्डों में खुली पड़ी छोटी भूमि पर यदि व्यवस्थित भवन बनाकर यहां लाइब्रेरि की स्थापना भी की जाए तो एक बार फिर युवाओं को इस और खींचा जा सकता है आज का युवा केवल मोबाइल को ही अपनी दुनिया समझ बैठा है नगर निगम को चाहिए कि वह वार्डों में भंगार पड़े ऐसे भवनों की खबर ले तो शहर के युवाओं के लिए मनोरंजन का केंद्र बन सकता है इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को भी ध्यान देना चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here