Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरस्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ रही शिकायतें अफसर नकार रहे शिकायत

स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ रही शिकायतें अफसर नकार रहे शिकायत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को मूर्ख बनाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगा चुका है जिन उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगा चुके हैं तो अब बड़े हुए बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता परेशान है पहले के लगे मीटर और वर्तमान में लगाए स्मार्ट मीटर में विद्युत खपत में बड़ा अंतर आया है जिस से उपभोक्ताओं के बिजली बिल बड़े हैं जिसको लेकर मंगलवार की जनसुनवाई में शिकायतें भी बढ़ गई अफसर इन शिकायतों की जांच करने के बजाय खपत को उचित बात कर मीटर सही होना बता रहे हैं। शहर स्मार्ट शहरों की श्रेणी में नहीं पर मीटर स्मार्ट लग रहे हैं इन मिटरो की स्थापना के साथ इन पर चेक मीटर भी नहीं लग रहे हैं जिससे स्मार्ट मीटर की प्रामाणिकता पर सवालिया निशान लग रहा है, स्मार्ट मीटर शिकायत को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे राजपुरा वार्ड के पार्षद अहफाज़ मुज्जुमीर ने विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर का नामकरण करते हुए इसे सुपरफास्ट मीटर बताया है उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगते ही उपभोक्ता का विद्युत बिल सुपरफास्ट हो गया है, 100 500 का बिल 2000 4000 तक पहुंच गया है जबकि यह बिल किसी धन्ना सेठ का नहीं बल्कि गरीब बीड़ी मजदूर बुनकर हम्माल का जिनके घर विलास की कोई वस्तु नहीं इस के उपयोग से विद्युत खपत बड़ी है अगर विद्युत विभाग के वर्तमान मीटर सही है तो पुराने मीटर क्या गलत थे वह भी विभाग ने लगाए थे अगर वर्तमान मीटर सही है तो पुराने मीटर से होने वाले नुकसान का जिम्मेदार कौन —-? विद्युत उपभोक्ता तो वही है बदला है मीटर जिससे स्पष्ट है कि स्मार्ट मीटर सुपरफास्ट है जो अधिक खपत बताकर उपभोक्ता को लूटने का काम कर रहा है इन मिटरो को लगाना बंद करें अन्यथा शहर स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments