Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरकपड़ा फैक्ट्री की आग ने फिर एक बार खोली नगर...

कपड़ा फैक्ट्री की आग ने फिर एक बार खोली नगर निगम अग्निशमन विभाग की पोल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) उद्योग नगर की एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग ने फिर एक बार नगर निगम के अग्निशमन विभाग की पोल खोल कर रख दी है इससे पूर्व भी उद्योग नगर की फैक्ट्री में आग लगने पर नगर निगम के फायर अमले के देरी से पहुंचने तथा आग बुझाने के संसाधनों की कमी और अप्रशिक्षित फायर हमले के कारण आग पर काबू नहीं पाने के मामले सामने आ चुके हैं इसके बाद सुधार की बात की जा रही थी परंतु उद्योग नगर में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांठ का मामला सामने आया है जहां नगर निगम के अग्निशमन यंत्रों की कमी और आप प्रशिक्षित स्टाफ वहीं कपड़ा फैक्ट्री में भी अग्निशामक यंत्रों के एक्सपायरी डेट के सिलेंडर के साथ आग बुझाने के संसाधनों की कमी में आग को बढ़ाने में मदद की इसके साथ ही कपड़ा फैक्ट्री में आवश्यकता से अधिक केमिकल और तेजाब का बड़ा जखीरा आग को विकराल रूप दे गया यहां समय-समय पर फायर सेफ्टी को लेकर संबंधित विभाग की लापरवाही भी उजागर हुई है इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए जिले भर के फायर फाइटर टैंकर और पड़ोसी जिलों के भी फायरफाइटर को बुलाकर आग पर काबू पाया जा सका इस भीषण आग में अच्छा यह हुआ कि यहां कोई जनहानि नहीं हुई करोड़ों की इस कपड़ा फैक्ट्री में आग पर काबू पाने के लिए प्रबंधन के द्वारा कोई पुख्ता व्यवस्थाएं नहीं की गई वही उद्योग विभाग इन फैक्ट्री को लाइसेंस जारी करने से पूर्व इस मामले पर ध्यान नहीं देता है जिसका परिणाम सामने है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments