Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरबोहरा समाज ने मनाई ईद उल अज़हा मुस्लिम समाज कल मनाएगा

बोहरा समाज ने मनाई ईद उल अज़हा मुस्लिम समाज कल मनाएगा

बुरहानपुर:- में दाउदी बोहरा समाज द्वारा शुक्रवार को ईद उल अज़हा का त्यौहार मनाया इस संबंध में अंजुमन जकवि जमात कमेटी के कौडिनेटर एवं पीआरओ तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकारी देते बताया कि दाउदी बोहरा समाज द्वारा ईद उल अज़हा मनाई गई । शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब द्वारा नजमी मस्जिद में समाजजनों को ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई। उन्हों ने बताया की बुरहानपुर में बोहरा समाज की सभी मस्जिदों में बोहरा समाजजनो द्वारा ईद की नमाज अदा की गई जिसमें देश दुनिया मे अमन चैन के साथ साथ सभी की तरक्की खुशहाली की दुआएं की गई। बोहरा समाजजनो द्वारा ईद के अवसर पर एक दुसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी गई इस अवसर पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला शुक्रवार को बोहरा समाज की ईद-उल-जुहा मनाए जाने के साथी शनिवार को मुस्लिम समाज भी ईद उल अजहा का त्यौहार मनाएगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है शहर की तीन ईदगाहों सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद उल अजहा की विशेष नमाज सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे के मध्य अदा की जाएगी शाही ईदगाह फारूकी ईदगाह और कदमरसूल ईदगाह में नमाज को लेकर विशेष तैयारी कर ली गई है लालबाग रोड स्थित शाही ईदगाह के लिए आवागवन को परिवर्तित भी किया गया है प्रशासन इस त्यौहार को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा की विशेष प्रबंध किए गए हैं वही कुर्बानी को लेकर नगर निगम के द्वारा साफ सफाई के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments