नालों की चैनेलाइजेशन से पूर्व उनकी सफाई नहीं पाइप डालते ही गाद से भर गए

0
285

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर को जल भराव से मुक्ति दिलाने के लिए आलमगंज सिंधीपुरा खरादि बाजार शिकारपुरा नालों का चैनालाइजेशन कर जल भराव को रोकने का प्रयास है लेकिन निर्माण एजेंसी के द्वारा आलमगंज सिंधीपुरा और शिकारपुर की बड़ी नालियों की गाद निकाले बिना बड़े पाइप डालकर उन्हें ढ़ोलीवाडा अड्डे की मस्जिद तक जोड़ा गया है लेकिन सिंधीपुरा रोड की बड़ी नालियों की सफाई किए बिना पाइप डालने से नाली की पूरी गाद पाइप में भर जाने से फिर जल भराव का अंदेशा पैदा हो गया है ऐसा ही कार्य तिलक चौराहे से शिकारपुर नाले पर किए जाने से यहां भी पाइप में गाद के जमा होने से वर्षा के समय फिर जल भराव की स्थिति बनने का अंदेशा बन गया है करोड़ों खर्च कर इस योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है पर जिन बड़ी नालियों में बड़े पाइप डालकर जल निकासी को सुलभ बनाने का प्रयास किया है लेकिन इन बड़े पाइपों में भी गाद भरने से पुनः जल भराव की स्थिति बनेगी निर्माण एजेंसी को पाइप डालने से पूर्व बड़ी नालियों में भारी गाद को साफ कराने के बाद चैनेलाइजेशन का कार्य किया जाता तो कुछ परिणाम सामने आते लेकिन डाले गए बड़े पाइप के भर जाने का मामला सिंधीपुरा रोड पर होने वाले कार्य को देखा और अंदाज़ लगाया जा सकता है इस कार्य में संबंधित विभाग तथा नगर निगम के इंजीनियरों के द्वारा कार्य की देखरेख नहीं किए जाने से ऐसा हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here