बुरहानपुरमध्य प्रदेश

मासूम का रेप और हत्या का आरोपी गौरव पुलिस गिरफ्त में अपराधिक प्रवृति का है आरोपी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) प्रतापपुरा से एक 6 वर्षीय मासूम के लापता होने उसके साथ रेप और फिर हत्या करने का खुलासा यहां पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने करते हुए मीडिया को बताया कि 18 मई को प्रतापपुरा से एक मासूम के लापता होने की गुमशुदगी शिकारपुरा थाने में दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी दर्ज होने के साथ ही पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन कर मामले की छानबीन शुरू की सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर कुछ पता नहीं चला इसी बीच गुमशुदा बालिका के घर के निकट ही एक बंद पड़े सूने मकान से बदबू की सूचना पर तलाशी में बालिका का शव बरामद हुआ इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के कुछ युवकों को शक के आधार पर थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की तो सामने आया कि गौरव ने ही बालिका को अपने घर में बुलाकर चॉकलेट और पैसे का लालच दिया तथा उसके साथ गलत काम कर उसके विरोध करने पर रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर पड़ोस के सुने मकान में शव को फेंक दिया गौरव ने पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रेप हत्या और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम कर आगे की जांच जारी है जिस में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक अपराधिक प्रवृत्ति का है तथा मोबाइल पर अश्लील साइट देखने का आदी है तथा पहले भी मोबाइल चोरी के मामले में जेल जा चुका है 22 वर्षीय आरोपी साइको है जिसके चलते उसने हत्या और रेप के बाद भी दो दिनों तक सामान्य रूप से घर पर ही रहा तथा इस पूरी घटना को अपने घर में ही अंजाम दिया घटना के समय व घर पर अकेला था पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के संबंध में पुलिस टीम और अधिक जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button