Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसर्व धर्म संस्कृति को बनाए रखने आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

सर्व धर्म संस्कृति को बनाए रखने आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) सर्व धर्म संस्कृति को मजबूत करने प्रदेश की तीन पत्रकार संगठनों की ओर से सर्वधर्म होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार को रखा गया सशक्त पत्रकार समिति यूनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन और राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया इस संबंध में पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले रिजवान अंसारी और राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने संयुक्त रूप से बताया कि इसका उद्देश्य आपसी भाईचारे और संस्कृति को बढ़ावा देना है वर्तमान हालात में आपसी सद्भाव की आवश्यकता को देखते हुए तथा किसी भी सामाजिक संस्था के आगे नहीं आने को देखकर प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ की ओर से या पहल की गई है इस आयोजन में पत्रकारों के सभी संगठनों और पत्रकारों को आमंत्रित करने के साथ शहर के गणमान्य जनों धर्ममिक् संस्थाओं के प्रमुखों के साथ समाज सेवा से जुड़े लोगों ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर उदासीन आश्रम के महंत स्वामी पुष्कारानंद महाराज तथा कथावाचक कन्हैया महाराज के साथ युवा समाजसेवी ठाकुर प्रियांश सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष अजय रघुवंशी युवा नेता रफीक गुल मोहम्मद सहित अन्य ने इस होली मिलन समारोह में भाग लिया यह वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आपसी भाईचारा देश की संस्कृति और धरोहर है इसे बचाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है इस मिलन समारोह में बुरहानपुर सहित नेपानगर और ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments