Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरभाजपा के झूठ और प्रोपगंडे के खिलाफ निकाली जा रही है भारत...

भाजपा के झूठ और प्रोपगंडे के खिलाफ निकाली जा रही है भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 2 मार्च को मध्य प्रदेश में आगमन हो रहा है इस दौरान राहुल 2 मार्च से 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में रहेंगे। इस यात्रा में शामिल होने के लिए बुरहानपुर कांग्रेस के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल होंगे और यात्रा को सफल बनाने मैं सहभागिता निभाएंगे इसको लेकर बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने एक सम्मेलन आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बुरहानपुर प्रभारी सुनीता सकर गाय ने की। सुनीता सकरगाय ने कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी भाजपा की झूठ और प्रोपेगेंडा वाली सरकार के खिलाफ न्याय यात्रा लेकर निकले हुए हैं। युवाओं किसानों महिलाओं और आम जनों की भागीदारी देश के विकास में सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि हम सब इस यात्रा को सफल बनाएं और बड़ी तादाद में बुरहानपुर से कांग्रेसी यात्रा में शामिल हो। बुरहानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने कार्यकर्ताओं से कहां कि हम यह सुनिश्चित करें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हम बड़ी तादाद में शामिल हो। क्योंकि केंद्र सरकार ने जिस तरह से मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटा रखा है और बड़ी तादाद में युवा बेरोजगारी का शिकार है आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है किसानों पर अत्याचार हो रहे हैं। केंद्र की और राज्य सरकारे कर्ज में डूबी हुई है देश पर कर्ज का बोझ बढ़ते जा रहा है उनके ही हक की लड़ाई राहुल गांधी जी भारत जोड़ने न्याय यात्रा के माध्यम से लड़ रहे हैं । कांग्रेस के सम्मेलन में एमआईएम के साजिद अंसारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए इस अवसर पर सम्मेलन को कांग्रेस नेत्री हर्ष राज देवड़ा प्रीति सिंह राठौड़ सरिता राजेश भगत गौरी दिनेश शर्मा मीनाक्षी महाजन और पूर्व विधायक हमीद काज़ी ने मुख्य रूप से संबोधित किया तथा अन्य कांग्रेस जनों ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता शेख रूस्तम ने किया। तथा आभार पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौकसे ने माना। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments