Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसीवरेज आवास और जन समस्याओं को लेकर पैदल मार्च करेंगे आप के...

सीवरेज आवास और जन समस्याओं को लेकर पैदल मार्च करेंगे आप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) विधानसभा क्षेत्र की सीवरेज आवास और जन समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी आप के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इकबाल अब्बासी और जिला अध्यक्ष रियाज़ खोकर के नेतृत्व में मंगलवार को स्टेडियम से निगम कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे यह जानकारी आप पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल अब्बास के द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के माध्यम से देते हुए बताया गया है कि बुरहानपुर की जल आवर्धन और सीवरेज योजना का क्रियान्वयन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं होने तथा गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ नहीं मिलने और इसमें होने वाली गड़बड़ियों के साथ आमजन से जुड़ी समस्याओं को लेकर स्टेडियम से निगम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा शहर में जलावर्धन और सीवरेज योजना के चलते शहर की गली मोहल्लों और मुख्य मार्गो की बुरी हालत से लोगों को होने वाली तकलीफों पर आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराकर नगरीय निकाय क्षेत्र से जुड़ी हर समस्या के निराकरण पर आयुक्त से चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल अब्बासी जिला अध्यक्ष रियाज फारुख खोखर एडवोकेट हफीजुद्दीन वसीम शेख के साथ ही आप पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments