Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरशिवराज सरकार के ताना शाही रवैए को लेकर युवक कांग्रेस ने किया...

शिवराज सरकार के ताना शाही रवैए को लेकर युवक कांग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मध्य प्रदेश में 50% कमीशन खोरी को लेकर जिला युवक कांग्रेस बुरहानपुर द्वारा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उबैद उल्लाह और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नज़ीर अंसारी के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के जिला कार्यपालन यंत्री के कर्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर कार्यालय का घिराव किया ! जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष उबैद उल्लाह ने बताया जिस तरह मध्य प्रदेश में 50% कमीशन खोरी चल रही है इसकी आवाज को कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं ने प्रदेश सरकार की इस कमीशन खोरी को उजागर किया तो वरिष्ठ नेताओं की आवाज को दबाकर उनके उपर भाजपा सरकार झूठे मुकदमा दर्ज करने के विरोध मैं यह प्रदर्शन किया गया है जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी,जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा,नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अकील औलिया,पार्षद इस्माईल अंसारी,पार्षद फहीम हाशमी,इंटक जिला अध्यक्ष रफीक गुल मोहम्मद, पार्षद अजय उदासीन,पार्षद हमीद डायमंड दिनेश शर्मा, मुशर्रफ खान, कमलेश सहित बड़ी संख्या में लोक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments