Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदेह व्यापार के आरोप में संदिग्ध महिलाओं सहित एक आरोपी पुलिस गिरफ्त...

देह व्यापार के आरोप में संदिग्ध महिलाओं सहित एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शिकारपुरा थाना क्षेत्र में देहव्यापार को लेकर मिलने वाली शिकायतों पर शिकारपुर पुलिस के द्वारा रविवार की रात्रि को बड़ी कार्यवाही करते हुए छापा मार कर एक मकान से कुछ संदिग्ध महिलाओं सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है दरअसल शिकारपुरा कश्मीरा टेक्सटाइल की गली में एक मकान में कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही थी यहां महिला और पुरुषों का आना-जाना लगा रहता देख क्षेत्र के लोगों के द्वारा लंबे समय से पुलिस को इस की शिकायत की जाती रही है जिस पर रविवार की रात्रि को शिकारपुर पुलिस के द्वारा छापा मार कार्यवाही कर मकान से कुछ संदिग्ध महिलाओं सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है इस संबंध में थाना शिकारपुर के नवागत थाना प्रभारी ने बड़ी चतुराई के साथ पुलिस को ग्राहक बनाकर भेज छापे की कार्यवाही को अंजाम दिया जिस से क्षेत्र के लोगों में संतोष देखा गया है पुलिस अपराधियों और संदिग्धों पर पहले ही नजर बनाए हुए हैं तथा इस मामले की शिकायत सामने आने पर कार्यवाही की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments