Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरबेहतर पुलिसिंग और अपराधों पर नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता होगी,,,, नवागत एसपी

बेहतर पुलिसिंग और अपराधों पर नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता होगी,,,, नवागत एसपी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले के 12वे एसपी के रूप में अपना पदभार ग्रहण करने पहुंचे धार जिले से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से पदोन्नत होकर एसपी बने देवेंद्र कुमार पाटीदार ने यहां पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि शहर की जनता को बेहतर पुलिसिंग और अपराधों पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी शहर के नागरिकों को भय मुक्त माहौल और अपराधियों पर नकेल कसना भी इसमें शामिल है बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे नवागत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने पदभार ग्रहण करने के बाद यहां मौजूद मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक रूप से बात करते हुए कहा कि शहर के लिए अब तक जो बेहतर किया गया है उस में हम और बेहतर करने की कोशिश करेंगे अपराधों पर नियंत्रण रहे इसका प्रयास किया जाएगा इसके लिए अलग से और टीम गठित कर उस पर काम करेंगे ताकि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके नवागत पुलिस अधीक्षक के बुरहानपुर पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया नवागत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के लिए बुरहानपुर पहला जिला होगा जहां वह पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे तीन वर्ष की सेवा काल के बाद स्थानांतरित हुए एसपी राहुल कुमार का स्थान नवागत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने संभाला है वह जिले के 12वे पुलिस अधीक्षक के रूप में यहां अपनी सेवाएं देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments