Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरसंविधान निर्माता की जयंती परसमाज जनों सहित राजनेताओं ने भी श्रद्धा सुमन...

संविधान निर्माता की जयंती परसमाज जनों सहित राजनेताओं ने भी श्रद्धा सुमन किए अर्पित


बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर समाज जनों सहित राजनेताओं ने भी उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कांग्रेस अजय रघुवंशी ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि आज देश में हालात बहुत बिगड़े हुए हैं बावजूद इसके हम सर उठा कर जी रहे हैं ऐसा सिर्फ उस संविधान के अधिकार से मुमकिन हुआ है जिसे बाबा साहब ने लिखा है हमें बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष रिंकू टाक ने बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि बाबा साहब दार्शनिक अर्थशास्त्री समाज सुधारक और राजनीतिक होने के साथ उन्होंने कमजोर और शोषित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष करना पड़ा जहां कांग्रेसमें बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं भाजपा ने भी संविधान निर्माता को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर समाज जनों भाजपा कांग्रेश आप पार्टी कर्मचारी संगठन और निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस महापौर माधुरी पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे सहित अन्य नेताओं ने प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किए और उन्हें याद किया इस अवसर पर बाबा साहब के अनुयायियों के द्वारा मोहल्लों से प्रभात फेरिया लेकर बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कीए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments