Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरदरगाह ए हकीमी ने अपर कलेक्टर और एसडीएम का किया सम्मान

दरगाह ए हकीमी ने अपर कलेक्टर और एसडीएम का किया सम्मान

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) यहां पदस्थ अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी और एसडीएम दीपक चौहान को मध्य प्रदेश के राज्यपाल द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित करने पर बुरहानपुर के दरगाह ए हकीमी में दोनों अधिकारियों का सम्मान किया गया।दरगाह ए हकीमी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दरगाह के प्रबंधक शेख शब्बीर ताहिरी और उप प्रबंधक शेख मुस्तफा भाई द्वारा अपर कलेक्टर सुरेंद्र सिंह सोलंकी और एसडीएम दीपक चौहान का गुलदस्ते और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। दरगाह हकीमी की तरफ से मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया इस प्रोग्राम में दरगाह ए हकीमी के प्रबंधक शेख शब्बीर ताहिरी, उप प्रबंधक शेख मुस्तफा भाई, मुल्ला अदनान भाई, मुल्ला मोहम्मद भाई, मुल्ला हुजैफा भाई, मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला, बुरहान भाई उज्जैन वाला, एमागिर्दे के सरपंच अब्दुल शाहिद , हुजैफा मुलायम वाला, पूर्व सरपंच निशरीन अली, पूर्व उप सरपंच मोहम्मद अली, ओम भाई, जियाउद्दीन, धर्मेंद्र मोदी, अशोक लाट आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments