Tuesday, September 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनए साल में कांग्रेस का संकल्प भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने...

नए साल में कांग्रेस का संकल्प भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) नव वर्ष के अवसर पर कॉन्ग्रेस नया साल नई सरकार के संकल्प के साथ मैदान में उतरी है रविवार को जिला कांग्रेस के द्वारा इकबाल चौक से गांधी चौक तक एक संकल्प रैली निकाल भाजपा के भ्रष्टाचार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की गई कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी पूर्व नगर निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा नगर निगम उप नेता प्रतिपक्ष अधिवक्ता उबेद शेख ने भाजपा के भ्रष्टाचार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि नए साल में हम कोई नया संकल्प लेते हैं इसी के चलते आज हम संकल्प लेते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में हम भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेते हैं भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है महंगाई चरम पर है युवा बेरोजगार है कांग्रेस के सत्ता में आने पर युवाओं को रोजगार और महंगाई पर लगाम लगाने का प्रयास किया जाएगा प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो योजनाएं शुरू की थी भाजपा ने उन्हें बंद कर दिया है वह योजनाएं कांग्रेस के सत्ता में आते ही शुरू किए जाने की बात कही गई है कांग्रेश के द्वारा निकाली गई संकल्प रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे गांधी प्रतिमा के समक्ष गांधी चौक में समाप्त हुई संकल्प रैली को नए साल के अवसर पर शपथ भी दिलाई गई जिसमें सभी कांग्रेसियों ने विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments