Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरलाखों की लूट मामले में पुलिस को मिले सुराग जल्द होगा खुलासा

लाखों की लूट मामले में पुलिस को मिले सुराग जल्द होगा खुलासा

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शराब ठेकेदार के ऑफिस में कर्मचारियों को बंधक बनाकर कट्टे की नोंक पर शनिवार रात्रि को लूटे गए 13 लाख नगद की लूट के मामले में पुलिस को सुराग मिल गया है आरोपी स्थानीय ही है जल्द इस लूट का खुलासा होगा। यह बात पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कही उनका दावा है कि आरोपी बाहर के नहीं होकर स्थानीय है आरोपियों का सुराग मिल गया है। ज्ञात हो कि शनिवार रात्रि में कोई 10.30 बजे लालबाग थाना क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह कॉलोनी में शराब ठेकेदार का ऑफिस है यहां पदस्थ 4 कर्मचारियों को अज्ञात आरोपियों ने कट्टा अडाकर ऑफिस में रखा 13 लाख रुपया नगद लूट कर ले गए कर्मचारियों ने पुलिस को बताया है कि अज्ञात बदमाश पीछे के रास्ते से ऑफिस में घुसे उन्हें कट्टे के बल पर बंधक बनाकर किचन में बंद कर ऑफिस में रखें 13 लाख रुपये नगद ले उड़े घटना के तुरंत बाद बदमाश वहां से फरार हो गए लेकिन क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं पुलिस उसी के आधार पर जांच में जुट गई है उसका दावा है कि अज्ञात बदमाश स्थानीय ही है जिनका सुराग मिल चुका है शीघ्र ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। इस लूट डकैती के संबंध में पुलिस अधीक्षक से पूछा गया कि क्या इसमें किसी बाहरी गैंग का हाथ हो सकता है तो उन्होंने बताया कि स्थानीय बदमाशों का काम है पुलिस उनके बहुत करीब पहुंच चुकी है पुलिस टीम मामले की तह तक पहुंचने के बहुत करीब है बस थोड़ा इंतजार और।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments