Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजयंती पर जमकर झूमे अनुयाई निकाली शोभा यात्रा किया माल्यार्पण दिखा उत्साह

जयंती पर जमकर झूमे अनुयाई निकाली शोभा यात्रा किया माल्यार्पण दिखा उत्साह

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) डॉ बाबा साहब अम्बेडकर और भगवान महावीर जयंती पर अनुयाईयों में जमकर उल्लास देखा गया। जहां भगवान महावीर जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई, वहीं अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अनुयाई भी झूम उठे प्रतिमा स्थल पहुंच कर डॉ बाबा साहब अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दरअसल पिछले दो वर्षो से कोरोना महामारी के चलते सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध होने से कोई आयोजन नही हो रहे थे इस वर्ष कोरोना के प्रतिबंधो से मुक्त होने पर आयोजनों में खूब उल्लास देखने को मिला अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय से बाईक रैली निकाली गई जिस में भाजपा जिला अध्यक्ष मनेाज लधवे पूर्व मंत्री अर्चना चटिनीस युवा नेता गजेन्द्र पाटिल शामिल हुए वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय रघवुंशी भी अपने साथीयों के साथ गाजे बाजे की धुनपर नाचते गाते प्रतिमा स्थल पहुंचे भगवान महावीर और डॉ बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर र्निदलीय विधायक ठा सुरेन्द्र सिंह ने भी अपने परिवार के साथ उपस्थिति दर्ज कराई तथा इस के साथ ही आप पार्टी के कार्यकर्ता भी बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंचे तथा अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए दो वर्ष के बाद सार्वजनिक आयोजनों पर से प्रतिबंध हटने के बाद यह पहला अवसर है जब डॉ बाबा साहब अम्बेडकर और भगवान महावीर की जयंती एक साथ होने पर दोनों ही समाज जनो की ओर से धूमधाम से शोभा यात्रा और रैली निकालकर जोश के साथ पर्व मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments