Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरमुक बधिर अंध विद्यालय में जो समस्याएं आएगी उसका निराकरण किया जाएगा---प्रेमसिंह...

मुक बधिर अंध विद्यालय में जो समस्याएं आएगी उसका निराकरण किया जाएगा—प्रेमसिंह पटेल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन को भाजपा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले के सभी 10 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधारोपणए फल वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय मुक बधिर अंध विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने मुक बधिर छात्रों के साथ जन्मदिन मनाया और एक लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने 2 लाख तथा विधायक नेपानगर सुमित्रा कास्डेकर ने भी दो लाख रूपए की राशि स्कूल को देने की घोषणा की। प्रभारी मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने यहां मुक बधिर बच्चों से मुलाकात की और कहा आगे भी जो समस्याएं आएगी उसका निराकरण किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मुक बधिर अंध विद्यालय में पौधारोपण भी किया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीसए निवृत्तमान महापौर अनिल भोंसलेए अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा मुक बधिर अंध विद्यालय को सभी ने अपनी तरफ से यहां सहयोग किया है। और भी दानदाता हैं जो यहां सहयोग करते हैं। यह एक अच्छा प्रयास है। हमारे मार्गदर्शक श्रद्धेय स्वण् नंदु भैया ने भी यहां काफी सहयोग किया था। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन मना रहे हैं। कोई संस्था चलाने के लिए धनराशि लगती है। यहां दानदाता द्वारा जो सहयोग किया जाता हैए उससे नि:शुल्क पढ़ाई कराई जाती है। कोरोना के कारण ग्रांट भी नहीं मिल पाई थी। दिल्ली में प्रपोजल दिया गया है। जल्द ही स्कूल की समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जायेंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments