Saturday, October 17, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरजेवेलर्स दुकान चोरी मामले में पुलिस को मिली सफलता तीन आरोपी  हुए...

जेवेलर्स दुकान चोरी मामले में पुलिस को मिली सफलता तीन आरोपी  हुए गिरफ्तार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) खकनार थाना क्षेत्र के ग्राम तुकईथड़ मैं अन्नपूर्णा ज्वेलर्स मैं हुई बड़ी चोरी की घटना का पर्दाफाश तीन आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 किलो चाँदी, 10 ग्राम सोना, 20,000 रूपये नगदी कुल करीबन 10 लाख रूपये का मश्रुका बरामद किया गया है पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपियों ने एक माह पूर्व नावरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाभियाखेड़ा की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में भी शटर व दरवाजा तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया था संबंध में पुलिस अधीक्षक नई संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तुकईयड के अन्नपूर्णा ज्वेलर्स से सोना-चाँदी-नगदी चोरी की घटना का पर्दाफाश किया गया है कर । पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सोना-चाँदी-नगदी कुल 10 लाख रुपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। फरियादी दुर्गेश पिता सुनिल सोनी की ग्राम तुकईयड़ में अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। फरियादी की दुकान से 22. जनवरी की मध्य रात्रि को दुकान की शटर उचकाकर तिजोरी तोड़कर चाँदी के जेवर चम्पक बिछोडी अंगूठी, हाथ की छन्नी बगल का हाफ कन्दौरा, गले की बाकड़ी, पैर की बिछिया, चाँदी के सिक्के, भगवानों की मूर्ति पुराने सोने के 5 तोला जेवर पत्ते दाने, कान की बालियां, नाक की नथ कुछ फटे-पुराने नोट सहित 58000/- नगदी रुपये कुल कीमती करीबन 12 लाख रुपये की चोरी हुई थी। जिस पर थाना खकनार में धारा 457,380 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। चोरी की वारदात को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी खकनार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम द्वारा आरोपियों की तलाश करते पाया कि घटना पूर्व दिन में पाँच संदिग्ध रेकी करते हुये सीसीटीव्ही में कैद हुये थे। जिस आधार पर पुलिस व्दारा संदिग्धों की पहचान हेतु मुखबिरों को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल व लोकेशन खंगाली गयी। महाराष्ट्र के चोरों की घटना में लिप्तता की पड़ताल की गयी। खोजबीन की इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली की ग्राम गोलखेड़ा का दादु उर्फ रामकिशन पिता मुंशी कोरकू याना केघर नेपानगर में तीन चार लोग रात्री में रुके थे घटना के बाद सुबह ऑटो से निकले है। इसी आधार पर पुलिस व्दारा पता करने पर ज्ञात हुआ कि दादु की दूसरी पत्नी धार जिले के बाग-टांडा क्षेत्र की है। पुलिस व्दारा धार जिले के बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत नाहवेल गाँव में दबिश दी गई। जिसमें आरोपी दादु उर्फ रामकिशन व नवलसिंह पिता छेतु भील निवासी नाहवेल को गिरफ्तार कर आरोपी दादु से 03 किलो 682 ग्राम चाँदी, 10 ग्राम सोने के आभूषण, दस हजार रूपये नगदी व नवलसिंह से 3 किलो 90 ग्राम चाँदी, दस हजार रूपये नगदी जप्त किये गये आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने पर साथी कुन्दु पिता मोठिया भील निवासी नरवाली थाना टांडा जिला धार कमलेश पिता जुवानसिंह निवासी नाहवेल, रेमा पिता जुवानसिंह भील उम्र 30 वर्ष निवासी नाहवेल के साथ वारदात करना स्वीकार किया व चोरी के चॉदी के जेवरात रोहित सोनी पिता दिलीप सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी पारा थाना कोतवाली जिला झाबुआ को बेचना बताया। पुलिस द्वारा रोहित सोनी को गिरफ्तार कर 06 किली 110 ग्राम चांदी के आभूषण जप्त किया गया। आरोपीगणो से कुल करीबन 13 कि चाँदी, 10 ग्राम सोना बीस हजार रुपये कुल किमती करीब 10 लाख रूपये का मश्रुका बरामद किया गया। पुलिस द्वारा शेष 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments